सुप्रीम कोर्ट ने राफेल Rafale सौदा मामले में केंद्र सरकार को क्लीन चिट देने के उसके फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रही याचिकाओं को खारिज कर दिया। पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें नहीं लगता कि राफेल विमान सौदा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने या बेवजह जांच का आदेश देने की जरूरत है। ऐसे में अब बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू हो चुका है। इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
शाह ने इसको लेकर ट्वीट कर कहा कि- राफेल पर पुनर्विचार याचिका को खारिज करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय उन नेताओं और पार्टियों के लिए एक करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण आधारहीन अभियानों पर भरोसा करते हैं। आज का फैसला, फिर से मोदी सरकार की साख को एक सरकार के रूप में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बताता है।
अमित शाह ने ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल पर संसद का व्यवधान एक दिखावा था। लोगों के कल्याण के लिए समय का बेहतर उपयोग किया जा सकता था। कांग्रेस और उसके नेताओं को सुप्रीम कोर्ट ने आज फटकार लगाई जिनके लिए राजनीति राष्ट्रीय हित से ऊपर है। उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले को भी खत्म कर दिया और कहा कि एक महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्ति के तौर पर राहुल गांधी को भविष्य में और सतर्क रहना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ बयान देने पर उनके खिलाफ अवमानना मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस.के. कौल और न्यायमूर्ति के.एम. जोसफ की पीठ ने कहा कि राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्ति के तौर पर राहुल गांधी को भविष्य में कोर्ट का हवाला देते हुए ऐसे बयान देते समय और सतर्क होना चाहिए, जो कोर्ट के आदेश का हिस्सा ही नहीं था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?