उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद Firozabad जनपद में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग Honour Killing की घटना सामने आई । जसराना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुटियाना में एक पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी बेटी की नृशंस हत्या कर डाली।बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था।
कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। वहीं हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार सुबह जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना में पिता ने अपनी पुत्री की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या। जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। गांव सलेमपुर खुटियाना में पूजा पुत्री हरवंश का रक्तरंजित शव घर में मिला। कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पिता ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी।इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबल मच गई।पुलिस ने सबसे पहले हत्यारोपी को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि हरिवंश ने अपनी पुत्री पूजा की हत्या की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हत्या का बाद गांव में कई तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। बताया गया है कि युवती एमए कर चुकी थी। मामले में योगेश ने अपने पिता के खिलाफ बहन की हत्या करने का मुकदमा लिखाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?