केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का कहना है कि जिस दिन देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो गया वह उसी दिन सन्यास ले लेंगे। बीजेपी के फायर ब्रैंड नेता कहे जाने वाले गिरिराज ने राजनीति से संन्यास की बात कहकर सबको चौंका दिया है।
गिरिराज ने शनिवार से बातचीत के दौरान कहा कि जिस दिन हमारी अंतिम इच्छा पूरी पूरी हो जाएगी उसी दिन राजनीति से अलग हो जाउंगा। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जिस लागू होगा उसी दिन वह सन्यास ले लेंगे।
गिरीराज सिंह ने कहा कि हमें कोई मुख्यमंत्री नहीं बनना है। मेरे जैसा व्यक्ति मुख्यमंत्री पद के काबिल भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही बिहार में चेहरा होंगे।
गिरिराज ने कहा कि हम तो राजनीति में अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 खत्म करने को लेकर आए थे। यह इच्छा भी पूरी हो गई है। जिस दिन जनसंख्या नियंत्रण कानून अपने देश में लागू हो जाएगा, उसी दिन हमारी ये इच्छा भी पूरी हो जाएगी। फिर राजनीति में रहने से क्या फायदा। उन्होंने फिर दोहराया कि एनआरसी न केवल असम में बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में लागू होना चाहिए।
इससे पहले गिरिराज सिंह ने शुक्रवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में ड्रोन उड़ाया था। उन्होंने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी दी थी। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
शनिवार को किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि कल पहली बार ड्रोन उड़ाने में हाथ आजमाया। इसके बाद उनके पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। अधिकतर यूजर्स ने लिखा कि इसमें बम लगाकर पाकिस्तान को निशाना बनाओ। वहीं कई यूजर्स ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को लेकर निशाना साधा। बता दें कि अपने बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह केंद्र सरकार में पशुपालन, डेयरी और मछली पालन मंत्री भी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?