गोवा में बुधवार से शुरू हुए 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक-दूसरे को अपनी प्रेरणा बताया। दोनों हस्तियां दो बार मंच पर आईं। पहली बार, अमिताभ ने रजनीकांत को आइकॉन ऑफ द ईयर अवाॅर्ड दिया। इस दौरान रजनीकांत ने अमिताभ के पैर छुए। अमिताभ अक्सर पैर छूने वालाें काे राेकते हैं, लेकिन रजनीकांत ने यह सब इतनी तेजी से किया कि अमिताभ उन्हें रोक नहीं पाए।
इसके बाद, रजनीकांत ने अमिताभ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया ताे अमिताभ ने उन्हें गले लगा लिया। कहा- रजनीकांत के साथ मेरी नोकझोंक चलती रहती है। वे मुझे सलाह देते हैं, ये करो, ये मत करो। लेकिन, हम एक-दूसरे की सलाह नहीं मानते। इससे पहले समारोह में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत राजनेता मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी गई।
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल के 50वें संस्करण का आगाज गोवा में हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी ये समारोह 9 दिन तक चलेगा। इस बार फिल्म महोत्सव में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस ईवेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर पर है।
कार्यक्रम की शुरुआत में रमेश सिप्पी, एन चंद्रा और पीसी श्रीराम को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत