उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिलाधिकारी द्वारा एक ट्रेनी एसडीएम का कॉलर पकड़ने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर ने भी एक व्यापारी को थप्पड़ों से पीट डाला। व्यापारी के मुताबिक पीटने के बाद पुलिस व्यापारी को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उससे जबरिया सुलह नामा भी लिखवा लिया गया।उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक घटना अमेठी में हुई थी। वहां के डीएम ने एक के साथ बदसलूकी की थी।
पीड़ित व्यापारी संदीप जयसवाल की मानें तो शहर के बगल स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट में उसका व्यवसाय है। बुधवार को डीएम साहब उसके कारखाने के बगल स्थित उप डाकघर का निरीक्षण करने गए थे। पीड़ित के मुताबिक पोस्ट ऑफिस के बाउंड्री में स्थित पार्किंग में उसने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। डीएम साहब को यह नागवार गुजरा और उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा। व्यवसायी ने कहा कि ठीक है सर हटा लेंगे।
डीएम जाने लगे लेकिन अचानक फिर साहब गाड़ी से उतरे और संदीप पर थप्पड़ चला दिया। डीएम साहब को मारते देख उनके गनर ने भी व्यापारी को पीटा। पीटने के बाद पुलिस पीड़ित को लेकर कोतवाली गई और जबरिया सुलह नामा भी लिखवा लिया। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?