
President राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सविता कोविंद और पुत्री स्वाति के साथ गुरुवार को बांकेबिहारी Banke Bihari Temple के दर्शन किए। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन भक्ति भावना से भरपूर रहा। राष्ट्रपति ने सपत्नीक बांकेबिहारी मंदिर में विधि विधान के साथ ठाकुरजी का पूजन किया। वो करीब 11 मिनट तक बांकेबिहारी की अलौलिक छवि को निहारते रहे।
गुरुवार की सुबह तय कार्यक्रम से लगभग 35 मिनट देरी से 12.30 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। मंदिर के सेवायत गौरव गोस्वामी और प्रदीप गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य राष्ट्रपति ने सपत्नीक ठाकुरजी की चरण पादुकाओं का पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित किया।
मनोकामना पूर्ण के लिए राष्ट्रपति ने फल, फूल और प्रसादी को ठाकुरजी को अर्पण किया। ठाकुर बांकेबिहारी की मनोहारी छवि को राष्ट्रपति काफी देर तक निहारते रहे। इसके बाद रामनाथ कोविंद ने इत्र, चंदन, चांदी की वंशी, पुष्पमाला तथा मोतीवाला के साथ अंगवस्त्र का प्रसादी ग्रहण किया।
मंदिर के सेवायतों ने बांकेबिहारी का राजभोग प्रसाद दूधभात राष्ट्रपति को भेंट किया तो उन्होंने मंदिर परिसर में ही ठाकुरजी के प्रसाद को ग्रहण किया। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश करने पर मंदिर प्रबंधन के साथ सेवायतों द्वारा अगवानी की गई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा सहित अन्य गोस्वामियों के द्वारा ठाकुरजी की छवि भेंट की गई। राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में आकर अभिभूत थे। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत