भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने झारखंड के चतरा में एक चुनावी सभा में कहा कि इतनी भीड़ से चुनाव कैसे जीत पाएंगे। आप मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं भी बनिया हूं। यहां से घर जाकर 25-25 लोगों को फोन करें और भाजपा को वोट देने की अपील करें।
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सभा में आए लोगों से अपील की कि अगर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताना है तो घर जाकर हर व्यक्ति को 25-25 लोगों को फोन करना होगा और जिन लोगों को फोन किया जाएगा उन सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए अपील करनी होगी। अमित शाह जनसभा में आए लोगों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिए अपने रिश्तेदारों को फोन करके भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए कहें।
जनसभा के दौरान अमित शाह ने झारखंड की रघुवर दास सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने झारखंड को बनाया तथा नरेंद्र मोदी और रघुवर दास सरकार ने झारखंड को संवारने का काम किया। अमित शाह ने विपक्षी दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन पर निशाना साधा। अमित शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन से पूछा कि वे बताएं कि जब भारखंड के युवा अलग झारखंड राज्य के लिए लड़ रहे थे तो कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या था।
अमित शाह ने जनसभा में जनता से अपील करते हुए कहा कि वोट डालते वक्त ये याद रखना कि वोट विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री को चुनने के लिए नहीं डालना बल्कि यह सोचकर डालना कि झारखंड राज्य को किस रास्ते पर लेकर जाना है। अमित शाह ने रघुवर दास सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 5 साल के दौरान उनके ऊपर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
अमित शाह ने झारखंड में कम हुई नक्सल घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि रघुवर दास सरकार ने राज्य में नक्सलवाद को जमीन के 20 फीट नीचे दफना दिया है, उन्होंने बताया कि राज्य में अब नक्सलियों को भय खत्म हो रहा है। अमित शाह ने अपने भाषण में मोदी सरकार तथा रघुवर दास सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत