तेलंगाना के हैदराबाद की एक खबर ने शुक्रवार को पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां एक महिला वेटनरी डॉक्टर Priyanka Reddy के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं। इस दरिंदगी की वारदात ने सात साल पुराने निर्भया कांड की खौफनाक यादों को ताजा कर दिया। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप कर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार देर शाम प्रेस कॉन्फेंस में साइबराबाद पुलिस ने पुष्टि की है कि महिला डॉक्टर की हत्या से पहले उनका गैंगरेप किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘महिला डॉक्टर का गैंगरेप करने के बाद उन्हें कंबल में लपेटा गया और फिर उनका गला घोंटा गया। इसके बाद केरोसिन डालकर उन्हें जला दिया गया।’ पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के दौरान शराब पी रखी थी।
हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर एक सरकारी महिला डॉक्टर की अधजली लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद माना जा रहा था कि 27 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हैवानियत की इंतहा यह थी कि आरोपियों ने डॉक्टर की लाश को जलाकर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था। दरअसल, महिला डॉक्टर रात में अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक पंक्चर हो गई थी।
इससे पहले पीड़िता के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि रात में साइबराबाद पुलिस उन्हें दौड़ाती रही और किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती तो पीड़िता को जिंदा बचाया जा सकता था। पीड़िता की मां ने दोषियों को जिंदा जलाने की मांग की थी।
तेलंगाना के हैदराबाद की एक खबर ने शुक्रवार को पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां एक महिला वेटनरी डॉक्टर Priyanka Reddy के साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं। उनकी स्कूटी खराब होने के बाद वे दरिंदों के बीच फंस गईं। उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। शुक्रवार सुबह जैसे ही facebook, twitter , whatsapp और instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को इसकी सूचना मिलते गई, लोगों का आक्रोश भड़क उठा। देश भर में इस जघन्य वारदात के बाद गम और गुस्से का उबाल है। सोशल मीडिया पर लोग dr priyanka reddy को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। उनके कातिलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जस्टिस फॉर प्रियंका रेड्डी #JusticeForPriyankaReddy ऑनलाइन कैंपेन भी शुरू हो गए हैं तो उन्हें हजारों की संख्या में श्रद्धांजलि दी जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?