ताजमहल Taj Mahal की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। मामला ताजमहल की मुख्य गुंबद का है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर कुछ लोग नमाज namaaj पढ़ते नजर आ रहे हैं
शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल का ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिससे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
21 सेकंड के वीडियो में कुछ लोग ताजमहल के मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिला पर्यटक भी शामिल हैं। यह वीडियो कब का है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फातिहा पढ़ने वालों के साथ एक गाइड भी है। नियम के अनुसार ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि नहीं की जा सकती है। केवल शुक्रवार के दिन ही यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा ईद पर नमाज पढ़ी जाती है।
इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि ऐसा वीडियो संज्ञान में आया है। यह वीडियो कब का है यह फिलहाल पता नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?