प्रतापगढ़ (Pratapgarh ) जिले में शुक्रवार को रोक के बावजूद एआइएमआइएम(AIMIM) के इसरार अहमद ने कार्यकर्ताओं और वकीलों के साथ पुलिस लाइन में पुलिस लाइन (Police Line) में मस्जिद में नमाज (Namaz)
पढ़ी थी। पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की थी। इस मामले में आरआइ ने इसरार अहमद, सुजात उल्ला, अधिवक्ता जफरुल हसन और अन्य कार्यकर्ताओं पर बलवा, धार्मिक उन्माद फैलाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर बने बैरियर पर पुलिस कर्मियों को धक्का देते हुए एआइएमआइएम के कार्यकर्ता, अधिवक्ता समेत बाहरी लोगों ने मस्जिद मेें जुमे की नमाज अदा की थी।
इसके बाद नमाजियों की एएसपी पूर्वी से काफी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने बाहरी लोगों को बाहर निकालकर दोबारा पुलिस लाइन में न आने की चेेतावनी दी। इससे करीब 30 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा।
पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर बने बैरियर पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फोर्स तैनात कर दी गई। आरआइ के साथ सीओ सिटी अभय पांडेेय भी मौजूद थे। इस दौरान एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद की अगुवाई में दो दर्जन लोग पहुंचे और पुलिस लाइन में घुसने लगे। इसमें कुछ अधिवक्ता भी शामिल थे। पुलिसकर्मी उन्हें यह कहते हुए रोकने लगेे कि बाहरी लोगों के पुलिस लाइन में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद बाहरी लोग पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए दौड़कर मस्जिद पर पहुंचे और वहां नमाज अदा की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?