उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में स्थित एक स्कूल में जबरन जनाजे की नमाज (Namaz-e-janaza) पढ़ने का मामला सामने आया है। बच्चों की पढ़ाई के दौरान ही जबरन लोग शव को स्कूल कैंपस में लेकर घुस जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताहबिक, बच्चों के सामने लाश रखी जाती है और जब तक नमाज (NAMAZ ) पूरी नहीं हो जाती है, तब तक बच्चों के क्लासरूम का ताला बंद कर दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कोई बच्चा अपने क्लासरूम से बाहर ना निकल पाए।
यहां अक्सर ऐसा होता है कि स्कूल में बच्चे पढ़ रहे होते हैं और लोग जनाजे को लेकर स्कूल में दाखिल हो जाते हैं। यहां क्लासरूम के सामने ही जनाजा रख दिया जाता है और नमाज पढ़ी जाती है। इसके बाद लोग जनाजे को उठाकर चले जाते हैं। इस तरह के वाकये से गोरखपुर के बड़गो प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को हर दिन दो-चार होना पड़ता है। कई बच्चों को, जिन्हें भूत की कहानियों से डर लगता है, उन्होंने तो स्कूल आना भी छोड़ दिया है
स्थानीय लोगों का मानना है कि ये पूरा इलाका कभी खाली मैदान हुआ करता था, तब लोग जनाजे की नमाज पढ़ने यहीं आते थे। लेकिन स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनने के बाद भी लोगों ने यहां आना जारी रखा। प्रिसंपल के मना करने पर लोग उग्र हो जाते हैं। गांव में जब भी किसी की मौत होती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए स्कूल का रुख किया जाता है और बच्चे खौफ से भर जाते हैं। स्कूल में एक पीपल का पेड़ भी है जहां लोग अक्सर पूजा-पाठ करने आते हैं। बच्चों के मन में इस पेड़ को लेकर कई तरह की भ्रांतियां घर कर गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी को ना जाने कितनी बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ऐक्शन नहीं हुआ।
निश्चित तौर पर सरकारी स्कूलों के किसी भी तरह के इस्तेमाल पर रोक के बाद भी यहां लोग जबरन घुसते हैं और इसकी वजह से यहां पढ़ने वाले बच्चे डरे-सहमे रहते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?