केरल के पलक्कड़ Palakkad जिले के वालयार#ValayarRape में दो नाबालिग बहनों की बलात्कार के बाद हत्या के मामले के एक आरोपी की शनिवार को एक समूह ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि हाल ही में बरी हुए तीसरे आरोपी एम मधु की अपने घर के निकट कथित रूप से एक समूह के साथ कहासुनी हो गई। दुष्कर्म व हत्या मामले के एक पूर्व आरोपी पर शनिवार को लोगों की एक भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के चेहरे पर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मधु हैदराबाद में हाल ही में हुए एनकाउंटर की घटना को लेकर कुछ लोगों के साथ गरमागरम बहस में शामिल हो गया। इन लोगों की बहस हिंसा में बदल गई, जिसके बाद दुष्कर्म के पूर्व आरोपी को बुरी तरह पीटा गया। इससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया, “जब वह (मधु) कोयंबटूर से अपने घर आया तो समूह ने उसे कथित रूप से बलात्कारी कहा। उसने कुछ अशिष्ट भावों और शब्दों का इस्तेमाल किया तो उसकी स्थानीय लोगों से लड़ाई हो गई, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई।”
उन्होंने कहा कि मधु की मां ने मीडिया को बताया कि हमलावर संघ परिवार से थे। आरोपी को पलक्कड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि 13 जनवरी 2017 को 13 वर्षीय बच्ची अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। इसके 52 दिन बाद उसकी नौ वर्षीय बहन भी इसी तरह मृत मिली थी।
वालयार मामला जनवरी 2017 में सामने आया, जब एक 11 वर्षीय लड़की का शव उसकी नौ वर्षीय बहन ने अपने घर में पाया। इस घटना के दो महीने बाद छोटी बहन भी इसी तरह की परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाई गई।
इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, मगर अदालत ने सबूतों के अभाव में अभियुक्तों को छोड़ दिया। अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ मामला साबित करने में विफल रहा था।
केरल के अतिचर्चित वालयार मामले में केरल उच्च न्यायालय ने आरोपियों को बरी करने की चुनौती देते हुए मृतक की मां द्वारा दायर अपील को स्वीकर कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत