उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस (Unnao Rape) की पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को पीड़िता की मौत हो गई। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़िता के परिवार को घर देने की भी घोषणा की गई है।
मुआवजे के ऐलान के अलावा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने की बात भी कही गई है। बता दें कि रेप पीड़िता के साथ मारपीट के बाद उसे जिंदा जला दिया गया था। हालत बिगड़ने के बाद पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पीड़िता ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था।
इससे पहले पीड़िता की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य उन्नाव पहुंचे। उन्नाव में यूपी सरकार के मंत्रियों और सांसदों को कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टियां दिखाईं। पुलिस के साथ भी प्रदर्शनकारियों की धक्कामुक्की हुई। उधर, राजधानी लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खुद भी प्रदर्शन के लिए उतर आए, जिसके बाद पुलिस उन्हें भी पकड़ लिया।
उधर इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो जाने से उनका पूरा परिवार सदमे में है। आखिरी समय में बहन के साथ रहे भाई का बुरा हाल है। अंतिम समय में बहन के और दर्द को याद करके वह भावुक हो जाते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बहन के गुनहगारों को सजा दिलवाकर रहेंगे। शनिवार सुबह उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाया। मैं सरकार और पुलिस से मांग करता हूं कि जब मेरी बहन इस दुनिया मे नहीं रही तो आरोपी को भी मौत मिलनी चाहिए।’
उन्नाव रेप मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव में रेप पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचीं। वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव से लेकर लखनऊ तक आक्रामक प्रदर्शन किए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी धरने पर बैठे। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत