आगरा में वाटर वर्क्स पर पुलिस बूथ के सामने शनिवार रात को साढ़े दस बजे कार सवार हमलावर ने कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल (32) को गोली मार दी। फिर हमलावर कार से भगवान टाकीज की ओर लेकर भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस व्यापारी को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हमलावर का सुराग खोज रही है।
बल्केश्वर स्थित दुर्गा एन्क्लेव निवासी राहुल पुत्र विष्णु अग्रवाल की रोशन मोहल्ला, सुभाष बाजार में साड़ियों की थोक की दुकान है। वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके स्कूटर से घर आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस बूथ के सामने राहुल किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी पास एक कार रुकी। कार में एक युवक सवार था। राहुल स्कूटर को खड़ा करके कार सवार से बात करने लगे। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई।
इसके बाद कार सवार ने राहुल के सीने में गोली मार दी। इससे वह गिर पड़े। गोली मारने के बाद हमलावर कार भगवान टाकीज की ओर भगा ले गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि व्यापारी स्कूटर से जा रहा था।
वह कार के सामने रुका था। दोनों के बीच वादविवाद हुआ। इसके बाद गोली मार दी गई। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनकी मदद से हमलावर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
रात से दोपहर हो चुकी है। वारदात को हुए 16 घंटे होने जा रहे हैं। हत्या सामने हुई, शहर के व्यस्तम चौराहे पर हुई। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी है बावजूद इसके पुलिस खाली हाथ है। रंजिश और अचानक हुई वारदात की गुत्थी में पुलिस उलझी हुई है। उधर मृतक व्यापारी के घर में कोहराम मचा हुआ है।राहुल अग्रवाल की शादी की 12 दिसंबर को पांचवी सालगिरह थी। परिवार के लोग इसे मनाने की तैयारी कर रहे थे। दंपती इस बार कहीं बाहर जाने का मन बना रहे थे। इससे पहले मौत उन्हें झपट्टा मारकर ले गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?