दिल्ली की धधकती इमारत में प्रवेश कर दिल्ली फायर सर्विस के दमकलकर्मी राजेश शुक्ला (Rajesh Shukla) ने अपनी बहादुरी से 11 लोगों को जिंदा जलने से बचा लिया। राजेश शुक्ला को सलाम।राजधानी दिल्ली की अनाज मंडी में चल रही एक फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 43 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में दमकलकर्मी पहुंचे और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया। ऐसे में एक दमकलकर्मी राजेश शुक्ला ने इमारत में घुसकर और अपनी जान पर खेलकर अकेले 11 लोगों की जान बचाई।बचाव अभियान के दौरान उनके पैर में चोट लग गई और अभी एलएनजेपी अस्पताल उनका इलाज चल रहा है।
दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अवैध फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग से चारों ओर चीख-पुकार मची थी। बहुमंजिला बिल्डिंग में चलने वाली अवैध फैक्ट्री में कई परिवार फंसे हुए थे और बिल्डिंग में इतनी भी जगह नहीं थी कि कोई अपनी जगह से हिल पाता या बिल्डिंग से किसी तरह निकल पाता। ऐसे में मदद के लिए रोते-चीखते अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए आग से घिरी बिल्डिंग में जाने को सबसे पहले फायरमैन राजेश शुक्ला तैयार हुए। उन्होंने अपनी परवाह किए बिना सीधे आग की लपटों के बीच छलांग लगा दी और उसके बाद जो हुआ वह वाकई उनके अदम्य साहस का प्रतीक है। राजेश शुक्ला फायर स्पॉट में प्रवेश करने वाले पहले फायरमैन थे जिन्होंने बिल्डिंग में फंसे 11 लोगों की जान बचाई। लोग उनके साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दमकल विभाग के कर्मी की तारीफ करते हुए उसे रियल हीरो बताया है। जैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दमकलकर्मी राजेश शुक्ला असली हीरो हैं। वह पहले फायरमैन हैं, जो बिल्डिंग में घुसे और 11 जिंदगियां बचाईं। उन्होंने हड्डियों में चोट लगने के बावजूद अपना काम जारी रखा। मैं इस बहादुर हीरो को सलाम करता हूं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?