भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व नेता अरुण शौरी (Arun Shourie) से आज पुणे में पीएम मोदी (PM Modi) ने मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी। बता दें कि शौरी को पीएम मोदी का काफी बड़ा आलोचक माना जाता है। बता दें कि पिछले दिनों लवासा में अपने घर के पास 78 वर्षीय अरुण शौरी बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की। अरुण शौरी को 1 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पुणे में मेरी मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना की और अच्छी बातचीत रही। हम उनकी लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।’
शौरी बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। वह 1999-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे। वह विश्व बैंक के साथ 1967-78 के बीच बतौर अर्थशास्त्री भी जुड़े रहे। शौरी इंडियन एक्सप्रेस में संपादक भी रह चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?