हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। 28 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद रविवार को वह अस्पताल से घर लौट आई हैं। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर को निमोनिया की शिकायत थी जिसके चलते उन्हें 11 नंवबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका 28 दिनों तक इलाज चला। ऐसे में अस्पताल में इलाज करने के दौरान की लता मंगेशकर की तस्वीर सामने आ गई हैं।
लता मंगेशकर तस्वीर में अस्पताल में व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके चारों ओर तीन नर्स भी दिखाई दीं। उनकी तस्वीर को viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लता मंगेशकर की तस्वीर पर उनके चाहने वाले और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए उनके ठीक होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अस्पलात से छुट्टी मिलने के बाद लता मंगेशकर ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को तबीयत के बारे में बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टरों ने कहा कि मुझे अस्पताल में रहकर इलाज कराना चाहिए और पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद घर वापस लौटना चाहिए। माई और बाबा के आशीर्वाद से आज मैं घर वापस लौट आई हूं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?