उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित और कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सुशील सोलोमन का कार्यकाल तीन महीने की अवधि या नया कुलपति नियुक्त होने तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपतियों का कार्यकाल 12 दिसम्बर, 2019 को समाप्त हो रहा था।
बता दें कि आंबेडकर विश्वविद्यालय के नये कुलपति के लिए 25 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। फिलहाल सर्च कमेटी आवेदन पर चिंतन कर रही है। नये नाम पर निर्णय होते ही डॉ अरविंद दीक्षित का कार्यकाल यहां खत्म हो जाएगा। डॉ. अरविंद दीक्षित ने 12 दिसंबर 2016 को आंबेडकर विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वे कानपुर के विक्रमजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक पद पर कार्यरत थे। वे डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा किए जा रहे फील्ड प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट मेंबर भी रहे। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के साथ भी काम कर चुके हैं। डॉ. दीक्षित ने प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल का स्थान आंबेडकर विश्वविद्यालय में लिया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत