संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन था। उम्मीद थी कि काम-काज शांतिपूर्ण तरीके से होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह जैसे ही शुरु हुई, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Rahul Gandhi के ‘रेप इन इंडिया'”Rape In India” Remark के मसले पर संसद के अंदर मामला इतना भड़का कि शोर शराबे के बीच ही कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। भाजपा की ओर से जहां राहुल से माफी की मांग की गई वहीं कांग्रेस सांसद इतने उग्र थे कि लोकसभा अध्यक्ष के बयान के वक्त भी शांत नहीं हुए।
राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा में स्मृति ईरानी Smriti Irani ने कहा ‘‘देश की महिलाओं के लिए गांधी खानदान के सांसद ने आहवान किया है कि महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए, क्या आप (लोकसभा अध्यक्ष) उसे दंडित करेंगे, मैं देश के परिवारों की तरफ से आपसे अपील करती हूं, इस देश का हर पुरुष हर भाई हर पिता बलात्कारी नहीं है, जो है बलात्कारी उसे कानून कड़ी से कड़ी सजा देता है, यह हमानी कानूनी प्रतिबद्धता है। लेकिन हर महिला को कलंकित करने का उसको बलात्कार करने का आहवान करने का यह पाप करने वाले को दंड अवश्य मिलना चाहिए, महिला उसकी बपौती नहीं है कि आहवान करेंगे कम रेप इन इंडिया, उसको सजा अवश्य मिलनी चाहिए।’’ स्मृति ईरानी ने आगे कहा ‘‘उसने (राहुल गांधी ने) अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों का मजाक उड़ाने के लिए महिलाओं एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है।’’
वहीं राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान के खिलाफ भाजपा की महिला सांसदों ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और राहुल को कड़ी सजा देने की मांग की। चुनाव आयोग के दफ्तर से निकलने के बाद महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के संदर्भ में राहुल गांधी के बयान पर देश के आक्रोशित परिवारों की तरफ भाजपा की महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से कड़ी सजा का निवेदन किया है। चुनाव अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए निश्चित रूप से न्याय करेंगे।
एक दिन पहले ही राहुल ने एक बयान दिया था और कहा था कि ‘मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया हो रहा है।’ शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में भाजपा सदस्यों ने इसका विरोध किया। यहीं तक कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल पर तीखा हमला करते हुए कहा ‘क्या सदन में ऐसे भी लोग चुनकर आ सकते है, जो इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करते है? उन्हें इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।’ उन्होंने उदाहरण भी दिया कि निरंजन ज्योति या अनंत हेगड़े जैसे भाजपा नेताओं ने जब भी आपत्तिजनक बयान दिया उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी पड़ी है। राहुल को भी माफी मांगनी चाहिए। उस वक्त राहुल गांधी मुस्कुराते हुए देखे गए। इस दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने नार्थ- ईस्ट की स्थिति को लेकर नारेबाजी की और सरकार से सफाई मांगी। दोनों ही सदनों में हुए इस जोरदार हंगामे के चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित किया गया।
स्मृति ईरानी ने सदन से बाहर निकलकर भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उनके बयान को घिनौना बताया। साथ ही चुनाव आयोग से भी उनके बयान पर कार्रवाई करने की मांगी की। जिसमें रेप को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में वोट मांगे है। संसद के अंदर जब शोर शराबा चल रहा था तो भाजपा सांसद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राहुल पर हमला करते हुए कहा- चाणक्य ने दो हजार पहले कहा था- ‘विदेशी मां की संतान कभी देशभक्त नहीं हो सकती। यह हम आज देख रहे हैं।’


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत