झारखंड विधानसभा चुनाव ( ) के लिए बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को गिरिडीह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल बाबा के पेट में दर्द हो रहा है। वे कहते हैं यह मुस्लिम विरोधी है। तीन तलाक, 370 और नागरिकता बिल पर ये आग लगाने में लगे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप भी लगाया। शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के पारित होने से विपक्षी दल को पेट दर्द होने लगा है। उन्होंने कहा, ”हम नागरिकता संशोधन अधिनियम लेकर आए हैं और कांग्रेस को पेट दर्द होने लगा । वह उसके खिलाफ हिंसा भड़का रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ” मैं असम और (अन्य) पूर्वोत्तर राज्यों (के लोगों) को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनकी संस्कृति, सामाजिक पहचान, भाषा, राजनीतिक अधिकारों को नहीं छूआ जाएगा तथा नरेंद्र मोदी सरकार उनकी रक्षा करेगी।
शाह ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कर्नाड संगमा ने इस मुद्दे को लेकर उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा, ” मैंने उन्हें समाधान ढूंढ़ने के लिए सकारात्मक रूप से मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के लोगों को मैं संदेश देना चाहता हूं कि आप की संस्कृति पूरी तरह अक्षुण्ण रहेगी। मेघालय के लोगों को मैंने समझाया कि आप सबकी समस्या का समाधान निकालेंगे, डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस दंगे कराती है, हिंदु मुस्लिम की राजनीति करती है। आज तक आतंकवाद को बचाकर कांग्रेस ने वोट बैंक की पॉलिटिक्स की।
उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि झारखंड वालों का कश्मीर से क्या लेन-देन है। कश्मीर बचाने के लिए सबसे ज्यादा शहादत मेरे झारखंड के युवाओं ने दी है. शाह ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि पर फैसला हो गया है। वर्षों से मामला कोर्ट में चल रहा था, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों तक इस मसले को लटकाकर रखा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब अयोध्या में आसमान को छूने वाला भव्य राम मंदिर जल्द बनने वाला है।
अमित शाह ने कहा,” आज मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि आपने 55 साल में झारखंड के लिए क्या किया इसका जरा हिसाब-किताब लेकर आइए। सोनिया-मनमोहन वाली कांग्रेस सरकार ने झारखंड को 5 साल में 55,253 करोड़ रुपये दिए थे। नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में 5 साल में झारखंड के विकास के लिए 3,08,487 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?