नागरिकता कानून CAA के विरोध में चल रहा जामिया का प्रदर्शन रविवार को उग्र हो गया। हिंसक उपद्रवियों प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कई बसों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनारियों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े पड़े। अभी तक मिली सूचना के अनुसार उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की है। पुलिस ने फिलहाल मथुरा रोड को बंद किया हुआ है।उपद्रवियों ने जामिया यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में भी तोड़फोड़ की. कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
न्यूज एजेंसी ने घटनास्थल का एक वीडियो भी जारी किया। इसमें आम आदमी पार्टी के विधायक अमानातुल्लाह खान प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसा वाले स्थान पर नजर आए। पुलिस हिंसा के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसकी जांच कर रही है, लेकिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हिंसा के पीछे आम आदमी पार्टी का हाथ बताया है।
कुछ समय बाद जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया तो जामिया विश्विद्यालय के गेट के अंदर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कैंपस के बाहर मौजूद भीड़ मुंह पर रूमाल बांधकर पुलिस पर पत्थरबाजी करती रही। हालांकि, जामिया मिल्लिया छात्रों के समूह ने बयान जारी कर नागरिकता अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से खुद को अलग किया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई हैं। प्रदर्शनकारियों की हिंसा में एक दमकल गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो कर्मी जख्मी हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?