रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने झारखंड Jharkhand में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। नागरिकता कानून के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो बीजेपी का विरोध कर रहे हैं कि भारत का कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा, “पहली बार जो काम पाकिस्तान हमेशा करता था वो कांग्रेस वालों ने किया, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है? क्या दुनिया के देशों में भारत के ही दूतावास के सामने, कभी कोई भारत का व्यक्ति प्रदर्शन करता है क्या? ”
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भागकर भारत आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सम्मान देने लिए संसद के दोनों सदनों ने कानून पास किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल हंगामा कर रहे हैं। वे आगजनी कर रहे हैं जो लोग हिंसा पैदा कर रहे हैं, उन्हें उनके कपड़ों से ही पहचाना जा सकता है।
अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जो कुछ भी हो रहा है उसे मौन समर्थन दे रहे हैं। ये दृश्य देश के आत्मविश्वास को मजबूत कर रहे हैं कि मोदी, संसद और सरकार ने अधिनियम लाकर देश को बचाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दुमका पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- झामुमो और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का न कोई रोडमैप है, न इरादा है और न भूतकाल में कभी कुछ किया है। जिन लोगों पर आपने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आपके सेवक बनकर काम करते हैं, मैं आपका सेवक बनकर आपका काम करता हूं, आपके बीच आता हूं और अपने काम का हिसाब भी जनता जनार्दन के चरणों में रखता हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में आदिवासियों के बीच रहकर उनकी सेवा करने का मुझे लंबे समय का अनुभव रहा है और मेरे जीवन बनाने में वो अनुभव भी बहुत काम आता है। इसलिए मैं और मेरे साथी आपकी तकलीफों को भली भांति समझते हैं।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?