नागरिकता कानून (CAA) का चार दिन से विरोध के बाद भी रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) पर फिर हंगामा हो गया। कुछ छात्रों द्वारा फायरिंग करने की सूचना के बाद जिलेभर के थानों की फोर्स एएमयू पहुंच गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ है। दोनों ओर से फायरिंग चल रही है। एक पुलिस कर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। पथराव में पांच जवान घायल हो गए हैं। वहीं अलीगढ़ में इंटरनेट सेवा कल 10 बजे तक बंद रहेगी।
ऐसा पहली बार हुआ है, जब एएमयू के अंदर व्रज वाहन गए। एक तरफ पुलिस छात्रों को खदेड़ रही थी, तो दूसरी तरफ छात्र लगातार पत्थरबाजी व हथगोले छोड़ रहे थे। एएमयू के अंदर से आठ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रात 11 बजे तक पुलिस और छात्रों के हिंसक टकराव जारी था। पूरा कैंपस छावनी में तब्दील हो गया है। जिले में इंटरनेट सेवा सोमवार रात दस बजे तक के लिए बंद कर दी गई है। एएमयू में शिक्षण कार्य पांच जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
मामला बढ़ने पर डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। पथराव में डीआईजी भी घायल हो गए, मौके पर आरएएफ बुलाई गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?