उत्तर प्रदेश के एटा ETAH जिला अस्पताल में मंगलवार को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को पिता कंधे पर लिए मारा-मारा फिरता रहा, लेकिन न तो उसका एक्सरे हो सका और न ही उपचार मिला। किशोरी को बुधवार को अलीगढ़ भेजा जाएगा। वहीं अधिकारी अब मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
थाना मारहरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक सहित तीन लोगों ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को मकान में बंधक बना लिया था। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। परिजनों ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। किशोरी जब आरोपियों के कब्जे से किसी तरह से छूटी तो परिजनों को पूरी बात बताई। सोमवार को थाना पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उसे वन स्टॉप सेंटर में ठहराया गया। मंगलवार सुबह अस्पताल खुलने के बाद पीड़िता का पिता उसे कंधे पर लादकर एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल में भटकता रहा।
कभी डॉक्टरों के पास तो कभी अफसरों और एक्सरे रूम तक चक्कर लगाता रहा। फिर भी पीड़ित बेटी का एक्सरे नहीं हो सका। बताया गया कि एक्सरे मशीन खराब है, ऐसे में उसे अलीगढ़ रेफर किया जाएगा।
देर शाम एक बार फिर से पिता किशोरी को कंधे पर लादकर रेफर लैटर बनवाने के लिए फिर से इमरजेंसी पहुंचा। यहां लोगों द्वारा आपत्ति करने और वीडियो बनाने पर अस्पताल स्टॉफ हरकत में आया और इसके बाद किशोरी को स्ट्रेचर पर लिटाकर वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?