प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के बरहेट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और उसके जैसे दलों ने देश के मुसलमानों को डराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही है। उनके पीछे छिपकर कांग्रेस और उसके चेले-चपाटी झूठ की राजनीति कर रहे हैं। पीएम ने कहा- मैं आज झारखंड की धरती से कांग्रेस और उनके साथियों को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे घोषणा करें कि पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देंगे, 370 को दोबारा लागू करेंगे और तीन तलाक कानून को रद्द करेंगे। कांग्रेस देश के युवाओं को बर्बाद करने का ये खेल खेलना बंद कर दे। पीएम ने कहा- मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि उनमें दम है तो वे देश के सामने कहें कि वे हर पाकिस्तानी को भारतीय नागरिकता देने को तैयार हैं। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को रद करने और वापस करने का एलान करे।
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और उसके साथियों को मैं यह भी कह देना चाहता हूं, वो युवाओं को बर्बाद करने का खेल खेलना बंद कर दें। इससे किसी का भला नहीं होगा। जिन मां-बाप ने मजदूरी करके बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा है, उन बच्चों के सपनों को तहस-नहस करने का काम अपनी राजनीति के लिए मत करो।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश ने इस कांग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को नकार दिया। लेकिन लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बनाया है। वे जनता की सेवा नहीं कर सकते। अब भी वे झूठ के भरोसे चल रहे हैं। पीएम ने झारखंड में एक चुनावी सभा में कहा कि नागरिकता कानून को लेकर ये विपक्षी दल सफेद झूठ बोल रहे हैं।
बरहेट में मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मेरी यह अंतिम सभा वीरों की घाटी और बाबा बागेश्वर नाथ के सानिध्य में हो रही है।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?