अहमदाबाद (Ahmedabad) में संशोधित नागरिकता कानून (CitizenshipAmendment Act ) के खिलाफ शहर के मुस्लिम बहुल शाह-ए-आलम इलाके में विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को हिंसक हो गया। पथराव की घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने करीब 2000 लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव किया।
पथराव में सहायक पुलिस आयुक्त आर बी राणा सहित 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अहमदाबाद में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का एक वीडियो सामने आया है। अहमदाबाद भीड़ को शांत करने पहुंची पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव किया, एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच फंसा तो लाठी डंडों से उसकी पिटाई की।अहमदाबाद के शाहआलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी उपद्रवियों की भीड़ से बचते हुए किनारे हो गए, लेकिन लेकिन जो भीड़ के बीच फंसे, उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि, उपद्रवी साफ तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाते, लाठी मारते दिखाई दे रहे है। हालांकि कुछ देर बार दिखाई देता है कि भीड़ में से ही 2-3 युवा आगे आते हैं और लोगों से पत्थरबाजी रोकने के लिए कहते हैं। वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उपद्रवियों की भीड़ पुलिस के वाहन के पीछे दौड़ती है। पुलिस की गाड़ियां तेजी से जाने लगती हैं। आसपास खड़े पुलिसकर्मी गाड़ी में घुसने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक पुलिसकर्मी बस में चढ़ नहीं पाता और फिसल कर गिर पड़ता है। इतने में ही उपद्रवियों की भीड़ उसे घेर लेती है और पीटने लगती है।
हिंसक प्रदर्शन की कई तस्वीरें गुजरात के अहमदाबाद से आईं एक प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, लेकिन उपद्रवियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी भागकर छिपने की कोशिश करते हैं लेकिन भीड़ के सिर पर खून सवार हो जाता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?