नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर आगरा AGRA
में कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ। उसके बावजूद जिला प्रशासन ने शुक्रवार से इंटरनेट सेवा बंद करा दी थी। एक-एक दिन की अवधि बढ़ाते हुए लगभग 98 घंटे बाद सोमवार शाम करीब सात बजे इंटरनेट सेवा बहाल हुई।
आगरा में अमन चैन कायम रहने के बावजूद फूंक फूंककर कदम रख रहे पुलिस अफसरों ने एहतियात बरतते हुए इंटरनेट सेवा को 98 घंटे बंद रखने के बाद सोमवार शाम को फिर चालू करा दिया। इसी के साथ साइबर सेल ने व्हाट्स एप ग्रुप, फेसबुक पर नजरें गढ़ा दी हैं।
आगरा में इंटरनेट सेवा को 19 दिसंबर की रात 12 बजे बंद कर दिया गया था। यह पहला मौका है जब इंटरनेट को इतने लंबे समय के लिए बंद रखा गया है। पुलिस अफसरों ने रविवार को कहा था कि इसे सोमवार दोपहर को 12 बजे शुरु कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शाम तक यह बंद ही रहा।
इधर 98 घंटे तक आगरा में ओला, उबर, जोेमेटो, स्विगी, पेटीएम, फास्टैग जैसी सुविधाएं ठप रहीं। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि जिंदगी जैसे 20 साल पहले लौट गई हो। शुरूआत में एक-दो दिन तो इंतजार आसानी से कर लिया लेकिन अब सब्र का पैमाना छलकने लगा था।
छह बजे चालू होते ही लोगों के मोबाइल में मैसेज की लाइन लग गई। इंटरनेट बंद होने से पुलिस को भी परेशानी हो रही थी। अफसर अधीनस्थों को व्हाट्स एप पर निर्देश नहीं दे पा रहे थे। हर काम के लिए फोन करना पड़ रहा था। पुलिस ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जो व्हाट्स एप ग्रुप बनाए हैं, वे भी शांत पड़े थे। अब उनमें शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?