केरल ( Kerala) के कासरगोड (Kasargod) क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) द्वारा निकाले गए रूट मार्च के दौरान डेमोक्रेटिक यूथ फेडेरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) सीपीएम कार्यकर्ताओं और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। हिंसा को काबू करने के लिए केरल पुलिस ने लाठीचार्ज की है। इस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस हिंसक झड़प में 15 लोग घायल हो गए जिसमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
बताया कि शुक्रवार को नीलेश्वरम इलाके में आरएसएस ने अपना मार्च निकाला। इस दौरान डीवाईएफआई सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस वर्कर्स पर पत्थर फेंके। डीवाईएफआई ने मार्च रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर आरएसएस और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आरोप लगाया है कि उसके यहां शुक्रवार को हुए पंथ संचलन के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। संघ ने कहा है कि उसके आठ कार्यकर्ता घायल हैं। संघ कार्यकर्ताओं ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के काडर पर हमले का आरोप लगाया है। इस समय आरएसएस की ओर से कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के लिए कन्हनगढ़ के नीलेश्वरम में प्राथमिक शिक्षा वर्ग शिविर लगाया गया है। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ता जब पथ संचलन यानी मार्च कर रहे थे, आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरएसएस कार्यकर्ताओं और कथित हमलावर पक्ष में झड़प होने लगी। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को काबू में किया।
संघ के प्रचार कार्यों से जुड़े विश्व संवाद केंद्र भारत (वीएसके भारत) नामक ट्विटर हैंडल से आठ कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना जारी हुई है। दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जाते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?