बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन को रविवार शाम Dadasaheb Phalke Award दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार भारत के President Ram Nath Kovind. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें दिया। यह हिंदी सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। अमिताभ को यह सम्मान पिछले दिनों नई दिल्ली में हुए नेशनल अवार्ड सेरेमनी में दिया जाना था लेकिन वे स्वास्थ्य खराब होने के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने अपने ट्वटिर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। आज उन्हें पूरे सम्मान के साथ यह पुरस्कार दिया गया। समारोह में उनके पुत्र व अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।
पुरस्कार मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि जनता के प्रोत्साहन से यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए शुक्रिया।इस खास मौके पर उन्होंने कहा- ”मैं भारत सरकार और सूचना प्रसारण मंत्रालय और ज्यूरी के सदस्यों को अपनी तरफ से आभार प्रकट करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा। ईश्वर की कृपा रही है। माता-पिता का आशीर्वाद रहा है। सबसे ज्यादा भारत की जनता का स्नेह रहा है जिसकी वजह से मैं आपके सामने खड़ा हूं। जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में ये सवाल उठा कि क्या ये मेरे लिए संकेत है कि बस अब हो गया, या मुझे अभी और काम करना है।”
23 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के आयोजन के समय अमिताभ बच्चन उपस्थित नहीं हो पाए थे। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई थी। अमिताभ बच्चन ने 22 दिसंबर की शाम को एक ट्वीट के माध्यम से खुद यह जानकारी शेयर की थी।
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में ‘मेगा स्टार’ और ‘बिग बी’ के नाम से भी मशहूर हैं। गौरतलब है कि उनकी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ थी, जो 1969 में रिलीज हुई थी। 1973 में प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जंजीर’ से अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफि़स पर कामयाबी की जो सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब दो दशक तक वे हिंदी फिल्मों के सबसे सफल नायक बने रहे। एक दौर ऐसा भी आया जब अमिताभ का फिल्मी करियर डावांडोल होने लगा था।
इसके बाद अमिताभ ने फिर से नए सिरे से काम शुरू किया और नए निर्देशकों के साथ नए प्रयोग किए। उन्होंने ‘ब्लैक’ और ‘पा’ जैसे प्रयोगधर्मी फिल्में कीं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के जरिये टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और यहां भी इतिहास रच दिया। केबीसी को होस्ट करते हुए उन्हें लगभग दो दशक पूरे होने वाले हैं।
अमिताभ को बॉलीवुड में 50 साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्हें चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत