Agra आगरा में शाहगंज के दाैैरेठा में बीएसएनएल(BSNL) के जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर (JTO) की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात कार सवार लोग घर से बुलाकर ले गए थे।
आगरा में (BSNL) बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर (JTO) से सनसनी मच गई। शनिवार की रात को घर से निकले अधिकारी लहूलुहान हालत में परिवारीजनों को घर से कुछ किलोमीटर दूर मिले थे। परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बीएसएनएल में जेटीओ पद पर कार्यरत वीरेंद्र कुमार (45) शाहगंज के पंचशील कॉलोनी में रहते थे। शनिवार-रविवार रात को किसी ने उन्हें फोन कर बुलाया था।परिजनों ने अनुसार कुछ लोग कार से घर आए। इस दौरान वीरेंद्र घर से करीब सात हजार रुपये लेकर निकले थे। लेकिन काफी देर तक वीरेंद्र घर नहीं लौटे।
परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। देर रात दोरैठा सौ फुटा रोड पर वीरेंद्र लहूलुहान हाल में मिले। परिजन उन्हें इमरजेंसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वीरेंद्र कुमार के पिता नाथूराम सेना में ऑडिटर थे। परिजनों का कहना है कि उनका मोबाइल नहीं मिला है। गले और चेहरे पर निशान भी हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?