उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) में एक ब्राह्मण (Brahmin) परिवार के 5 सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन और सात साल के दो बच्चे भी हैं। मामला गंगापार के सोरांव के युसूफपुर गांव का है। मृतकों में परिवार का मुखिया, उनके बेटे-बहू और दो पोते शामिल हैं। वारदात से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, घर में विजय शंकर तिवारी (58), उनके बेटे सोनू तिवारी (32), बहू सोनी तिवारी (28) और दो पोते कान्हा ( 7 ) और कुंज (3) का खून से लथपथ शव पड़ा था। सभी की हत्या धारदार हथियार से की गई है। रविवार सुबह जब देर तक परिवार के लोग बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। पड़ोसी घर में घुसे तो घटना का पता चला।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या है? घर का मुख्य दरवाजा बंद था। ऐसे में आशंका है कि हत्यारों ने पीछे वाले गेट से घर में एंट्री ली थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीनी विवाद फिलहाल नहीं लग रहा है। क्योंकि, परिवार के पास ज्यादा जमीन नहीं है, और जो है वह निर्विविवादित है। हत्या की वजह क्या हो सकती है? इसकी जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?