प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ( Dr Murali Manohar Joshi) के आवास जाकर उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मुरली मनोहर जोशी के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आवास आकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और करीब आधा घंटा साथ में वक्त बिताया। बता दें कि इससे पहले दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी आशीर्वाद लेने के लिए जोशी के आवास गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने जोशी से मुलाकात से पहले ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने के मामले में जोशी अविचल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का जन्म 1934 में उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। प्रधानमंत्री ट्विटर पर लिखा, ‘जोशी जी ने राजनीति में, संसद में और मंत्री होने के नाते लंबे समय तक देश के लिए अमिट योगदान दिया है। राष्ट्रहितों के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने की बात हो, तो वह अटल रहे हैं।’
मोदी ने कहा कि उन्हें कई साल तक जोशी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने लिखा, ‘मेरी तरह अनेक कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आवास जाकर भी शुभामनाएं दीं और उसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।
उत्तराखंड के नैनीताल में पांच जनवरी, 1934 को जन्मे जोशी 1991-93 तक भाजपा के अध्यक्ष रहे। राजनीतिज्ञ और भौतिक विज्ञानी जोशी पूर्व में उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के प्रोफेसर भी रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?