रविवार को सीएए (Citizenship Amendment Act) के समर्थन में उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)
के कासगंज (Kasganj) की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। शहर की सड़कों पर हर तरफ तिरंगा लहराता दिखा। समर्थन में उठी आवाज में हर वर्ग की हुंकार थी। कारोबारी, व्यापारी, किसान, छात्र, शिक्षक एवं गृहणी थीं तो मुस्लिमों के साथ अन्य वर्ग के लोगों ने सीएए के समर्थन की हुंकार भरी। बारहपत्थर से शुरू हुई पदयात्रा प्रभु पार्क पहुंची। यहां पर डीएम सीपी सिंह को सीएए के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।
बारहपत्थर से शुरु हुई पदयात्रा सोरों गेट, बारहद्वारी, शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए गांधी मूर्ति पहुंची। शहर में जगह-जगह पर लोगों ने भी स्वागत कर सीएए के समर्थन में आवाज बुलंद की।पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून का प्रदेश के कई जिलों में विरोध हुआ, लेकिन अब भाजपा इस कानून को लेकर जागरूक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बारह पत्थर मैदान पर रविवार दोपहर को जनसभा हुई, जिसमें भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर और सांसद राजवीर सिंह सहित कई नेताओं शामिल हुए।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व महापौर आगरा अंजुला माहौर ने कहा बांग्लादेश में प्रताडि़त हिंदुओं को हिंदू राष्ट्र में सम्मान से रहने की इजाजत किसी ने दी है तो वह हैं देश के प्रधानमंत्री। नागरिकता के संबंध में बताते हुए कहा यह कानून उन लोगों के लिए है जो शरणार्थी हैं। वहीं जो देश में अवैध रूप से आए हैं।भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता को खतरा नहीं है, बल्कि दूसरे देशों में प्रताड़ित हिंदू, सिखों सहित अन्य अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। इससे घुसपैठ खत्म हो जाएगी। सिर्फ विपक्षी दल लोगों को बरगला रहे रहे हैं।
जनसभा में भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि मुझे वोट देना या मत देना, लेकिन तुम मेरे भाई हो और संबंध भाई-भाई का रखना। सांसद ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर जब अलीगढ़ में विरोध चल रहा था तो मुस्लिम समाज की कुछ महिलाएं मेरे घर प्रदर्शन करने पहुंची।
उनसे जब मैंने पूछा की प्रदर्शन क्यों कर रही हो तो उन्होंने कहा कि हमें तो रुपये देकर भेजा गया है। सासंद ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोगों को रुपये देकर बरगलाने का काम किया, लेकिन जागरूक मुस्लिम समाज के लोगों ने समझदारी का परिचय दिया। सांसद ने कहा कि अभी तो एक और कानून आना है जो इन सभी कानूनों से ऊपर होगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत