उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के कन्नौज Kannauj में शुक्रवार रात सड़क हादसे के दौरान एसी बस में सवार 20 लाेगाें के जिंदा जलने की आशंका है। ट्रक से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रक दाेनाें में आग लग गई थी। बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी।घटना के 20 घंटे बाद भी कई परिवार ऐसे हैं जो अपनों की पहचान करने के लिए भटक रहे हैं। कोई अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहा है तो किसी की बेटी नहीं मिल रही है। पुलिस भी इस स्थिति में नहीं है कि वह परिजन को भरोसा दिला पाए। चूंकि, पुलिस के पास पहचान के लिए डीएनए टेस्ट के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है। कन्नौज हादसे में 20 लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार, बस में 45 लोग सवार थे। बचाव दल ने 25 लोगों को बाहर निकाल लिया। 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी 18 से 20 यात्री लापता हैं। 8-10 लोगों के शव मिले हैं, जो पूरी तरह जल चुके हैं। कुछ की सिर्फ हडि्डयां ही बची हैं। डीएनए टेस्ट के बाद ही मरने वालों का सही आंकड़ा मिल पाएगा।
आईजी अग्रवाल के मुताबिक, आग में जले किसी भी शव की पहचान करना मुश्किल है। उनके परिजन को बुलाया गया है, लेकिन वह भी किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं। इसलिए पुलिस डीएनए जांच और उसकी रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।आबकारी विभाग के मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। गन्दगी मिलने पर उन्होंने सीएमओ को फटकार लगाई। शनिवार को आबकारी मंत्री जैसे ही पीएम हाउस में प्रवेश हुए, यहां खड़ी बड़ी-बड़ी घास और गन्दगी को लेकर नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ कृष्ण स्वरूप से कहा कि व्यवस्था सुधार लें। उन्होंने पूछा कितने डॉक्टर पीएम करेंगे, इस पर सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की ओर से पोस्टमार्टम किए जाने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत