उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के आगरा Agra जिले में रविवार दोपहर मामूली विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, यह देख ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कमरे से बाहर निकालकर अपने साथ ले गई।
यह मामला थाना खंदौली के गांव घड़ी राठौर का है। गांव निवासी प्रवीण पुत्र राकेश रविवार दोपहर अपने आलू के खेत में पानी लगा रहा था। पाइप लाइन सड़क पर बिछी थी। तभी गांव का अमित कुमार पुत्र विजेंद्र बोलेरो लेकर रोड से गुजरा तो पाइप फट गई। इस बात लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में प्रवीण ने अमित को गोली मार दी। गोली लगने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपी ने पास बने एक मकान में खुद को बंद कर लिया। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर कर आरोपी युवक को मकान से सुरक्षित निकाला।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?