आगरा फोर्ट डिपो की वॉल्वो बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra Lucknow Expressway) कोहरे के चलते हादसे का शिकार हो गयी। फतेहाबाद क्षेत्र में खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकराने के बाद बस 40 फिट गहरी खाई में गिर पड़ी। इसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भीषण ठंड में कोहरे का कहर सड़कों पर भी है। भयंकर कोहरे के कारण आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से लखनऊ जा रही वोल्वो बस खाई में गिर गयी।
आगरा में थाना फतेहाबाद के गांव सिकरारा के पास वोल्वो बस हादसे का शिकार हो गई। आगरा से लखनऊ जा रही इस बस में 40 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। आगरा फोर्ट डिपो की वॉल्वो बस लखनऊ जा रही थी। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत-बचाव में जुटी है। फोर्ट डिपो की रोडवेज बस सोमवार सुबह 7:00 बजे आगरा की ओर से लखनऊ जा रही थी। बस में 35 से अधिक सवारियां बताई जा रही है। फतेहाबाद क्षेत्र में सिकरारा गांव के पास रात से एक्सप्रेस वे पर बीच में ट्रक खराब खड़ा था। कोहरे के चलते बस चालक को याद दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार में रोडवेज बस ट्रक में पीछे से टकराने के बाद 40 फुट गहरी खाई में जाकर पलट गई ।बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई
लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक रात 10 बजे खराब हुआ था। इसे एक्सप्रेस वे संचालन कर रही यूपीडा(Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority) के अधिकारियों ने नहीं देखा। यह ट्रक रातभर वहीं खड़ा रहा और कोहरे में काल बन गया। समय से इस ट्रक को करें से हटवा दिया जाता तो यह हादसा न होता। मामले में यूपीडा के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?