भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) बृहस्पतविर को आगरा (AGRA) में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में आयोजित रैली से पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे।
नागरिकता कानून के समर्थन में कोठी मीना बाजार में 23 जनवरी को होने वाली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। उनका कार्यक्रम पुलिस को मिल गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रैली को संबोधित करेंगे।भाजपा आगरा जिला और आस-पास के साथ ही ब्रजक्षेत्र के पांच जिलों की 19 विधानसभा क्षेत्र से रैली के लिए भीड़ जुटा रही है। इनके साथ विचार परिवार के लोग भी आएंगे।
वैसे तो नड्डा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश में जनजागरण की शुरुआत करने गाजियाबद आ चुके हैं। पर, तब वह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। देश के गृहमंत्री अमित शाह ही तब भाजपा के पूर्णकालिक निर्वाचित अध्यक्ष थे। अब जब वह आगरा में रैली संबोधित करने आ रहे हैं तो वह पूर्णकालिक निर्वाचित अध्यक्ष हो चुके है। मतलब भाजपा संगठन का नेतृत्व पूरी तरह नड्डा के हाथ में आ चुका है। संयोग ही है कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश में सीएए के समर्थन में जनजागरण सभाओं की शुरुआत करने वाले नड्डा अब पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में इस अभियान के तहत शुरू हुई सभाओं का समापन भी करेंगे। ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश में सीएए जनजागरण सभाओं के क्रम में बृहस्पतिवार को आगरा में होने वाली रैली के साथ यूपी में इस मुद्दे पर भाजपा की बड़ी रैलियों का सिलसिला पूरा हो जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?