भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए स्टार प्रचारकों( Star Campaigners) की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली के दंगल में पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनौती देगी। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं।भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, हंसराज हंस के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।
स्चार प्रचारकों की लिस्ट में फिल्म स्टार्स का जलवा नजर आ रहा है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के साथ ही गुरुदासपुर के सासंद सनी देओल भी अपना स्टार पावर चुनाव प्रचार में दिखाएंगे। भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन और दिनेशलाल निरहुआ भी दिल्ली में बीजेपी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। मनोज तिवारी और हंसराज हंस भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे।
केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए दिल्ली में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर जैसे चेहरों के साथ ही पुराने दिग्गज जैसे नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री भी चुनाव प्रचार करेंगे। आज ही कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।यहां पर बता दें कि दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। वैसे तो दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पूर्वांचल और बिहार के वोटर्स का प्रभाव है, लेकिन तकरीबन 25 सीटों पर ये हार-जीत को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में भाजपा ने भोजपुरी के कलाकारों रवि किशन और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ को उतारने का फैसला लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?