उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Lucknow में दो व चार पहिया नए वाहनों Vehicle पर वीआईपी नंबर की चाहत रखने वाले कम नहीं है। वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी बोली में अंतिम दिन लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नतीजन यूपी 32 LF -0001 नंबर पाने के लिए तीन लाख 56 हजार रुपये तक बोली पहुंच गई।
ऑनलाइन नीलामी के अंतिम दिन गुरुवार को यूपी 32 एलएफ सीरीज के वीआइपी नंबरों के लिए बोली लगी। इसमें 0001 नंबर सबसे महंगा बिका। इसकी कीमत तीन लाख 56 हजार रुपये लगी। देर शाम अनार सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट ने अंतिम बोली लगा इस नंबर को अपने नाम कर लिया। इस नंबर के लिए तीन दावेदार थे। अंतिम दिन पांच वीआइपी नंबरों की नीलामी हुई। एआरटीओ प्रशासन संजय तिवारी नेे बताया कि आधार मूल्य बढऩे के बाद पहली बार 0001 नंबर के लिए तीन दावेदार बोली के लिए आए। इनमें एक नंबर तीन लाख 56 हजार का बिका।
बेस प्राइज बढऩे के बाद नीलामी में 0001 अब तक का सबसे महंगा नंबर बिका है। इससे पूर्व एक नंबर के लिए एक लाख चालीस हजार रुपये तक बोली लगी थी। दरअसल इससे पूर्व इस 0001 नंबर का बेस प्राइज 15000 रुपये था। आवेदक एक तिहाई पैसा जमाकर ऑनलाइन बोली में भाग लेते थे। लंबी बोली बोलने के बाद वह विभाग में बकाया राशि नहीं जमा करते थे। ऐसे में शासन ने वीआइपी नंबरों का आधार प्राइज बढ़ा दिया और ऑनलाइन आवेदक कम हो गए।
346 वीआइपी नंबरों में से 25 नंबरों के लिए 40 आवेदकों ने पंजीयन कराया, लेकिन इनकी बोली के लिए तीन दावेदार नहीं हो पाए। बेस प्राइज पर ही यह नंबर रुक गए हैं। इन नंबरों की फिर से बोली होगी। इनमें 3232 और 7070 नंबर हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?