आगरा AGRA के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में चार साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी सैंया के नगला गलुआ निवासी अजय उर्फ दौला को दोषी पाते हुए स्पेशल जज (पोक्सो एक्ट) वीके जायसवाल ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
वहीं जान से मारने की कोशिश में सात साल, पोक्सो एक्ट में छह साल और छेड़छाड़ में पांच साल के कठोर कारावास से भी दंडित किया। सभी सजा साथ-साथ चलेंगी। अभियुक्त पर 1.30 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया। इसमें से आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने के भी आदेश किए हैं।
घटना 16 अप्रैल, 2016 की है। चार साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी अभियुक्त अजय आया। वह बालिका को अपने साथ घर के पीछे प्लाट में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उधर, बच्ची के नहीं मिलने पर परिजन तलाश करने लगे। बेटी की चीख सुनकर पिता और अन्य लोग आ गए। इस पर अभियुक्त अजय ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया। बच्ची घायल हो गई। लोगों ने पीछा करके अभियुक्त अजय को पकड़ लिया।
कोर्ट में स्पेशल लोक अभियोजक (पोक्सो एक्ट) विमलेश आनंद ने आठ गवाह और साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने अभियुक्त को दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में सजा सुनाई।कोर्ट ने अपने निर्णय में टिप्पणी की कि नासमझ चार साल की बच्ची से अभियुक्त ने घिनौना और गंभीर अपराध किया है। इस कारण बच्ची को मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसी घटनाओं से मानवता और समाज शर्मसार होता है। अभियुक्त दया का पात्र नहीं है। वह कठिन से कठिन सजा का पात्र है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?