बीएचयू BHU के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्ति के बाद विरोध का सामना करने वाले फिरोज खान Firoze Khan के पिता और राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक रमजान खान ऊर्फ मुन्ना मास्टर Ramzan Khan को केंद्र सरकार की ओर से पद्म श्री Padm Shri से सम्मानित किया गया है। जयपुर के रहने वाले रमजान खान राजस्थान में भगवान कृष्ण और गाय पर भजनों की रचना करने और इनकी संगीतमय प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा रमजान खान की किताब श्री श्याम सुरभि वंदना को भी काफी लोकप्रियता मिल चुकी है।
शनिवार को पद्म पुरस्कारों के ऐलान के साथ ही भजन गायक रमजान खान को पद्म श्री प्रदान किया गया है। रमजान खान को पद्म पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर राजस्थान और वाराणसी के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
बता दें कि रमजान खान के चार बेटे शकील खान, फिरोज खान, वकील खान और वारिस खान ने संस्कृत की शिक्षा ली है। इसके अलावा रमजान ने अपनी बेटियों के हिंदी नाम लक्ष्मी और अनीता रखे हैं। राजस्थान में गोसेवा का काम करने वाले रमजान खान इलाके के एक प्रसिद्ध भजन गायक के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में रमजान के बेटे फिरोज खान के बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्त होने पर काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। हालांकि फिरोज खान को बाद में दूसरे संकाय में नियुक्ति मिल गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?