गणतंत्र दिवस ( Republic Day) की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों ( Padma Awards) का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज (George Fernandes,Arun Jaitley, Sushma Swaraj)को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। एमसी मैरीकॉम सहित यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा। 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस साल भारत रत्न का ऐलान नहीं किया गया है।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है। लखनऊ के इतिहासकार और पत्रकार योगेश प्रवीण, असम के इतिहासकार जोगेंद्र नाथ फूकन को पद्म श्री चुना गया गया है। क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।पद्म श्री पुरस्कारों में कई आम लोगों के नाम भी शामिल हैं।
इनमें लंगर बाबा के नाम से मशहूर जगदीश लाल अहूजा, 25 हजार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौड़ा भी शामिल हैं। इनके अलावा सत्यनारायण मुंदेयूर, अब्दुल जब्बार, ऊषा चाउमर, पोपटराव पवार, हारेकाला हाजाब्बा, अरुणोदय मंडल, राधा मोहन और साबरमती, कौशल कोनवार सारमा, त्रिनिती सैऊ, रावी कानन, ए रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी एरोन, राहीबाई सोमा पोपेरे, हिम्माता राम भांभू
मूछीक्कल पनकाझाक्शी को भी यह पुरस्कार दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?