दिल्ली पुलिस Delhi Police ने पिछले महीने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल 70 लोगों का फोटो जारी किया है। पुलिस ने इससे पहले कुछ गिरफ्तारियां की थीं और अब तोड़फोड़, आगजनी और पथराव करने में शामिल लोगों के फोटो जारी किए गए हैं। पुलिस ने इन 70 लोगों पर इनाम भी घोषित किया है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जामिया नगर हिंसा मामले में शामिल 70 उपद्रवियों के फोटो जारी किए हैं। ये फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकाले गए हैं, लेकिन अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। इनके हाथों में पत्थर व डंडे नजर आ रहे हैं। अपराध शाखा की एसआईटी ने इनकी पहचान करने या इनके संबंध में सूचना देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
पुलिस ने अपने बयान में कहा, ‘मामले की जांच न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना की क्राइम ब्रांच और एसआईटी द्वारा की जा रही है। जिन लोगों की तस्वीर ऊपर है उन सभी की 15 दिसंबर के उपद्रव/दंगों में सक्रिय भूमिका रही है। जो इन लोगों के बारे में सूचना देगा उन्हें इनाम दिया जाएगा।’
सीएए के अस्तित्व में आने के बाद 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास लोग सड़क पर उतर आए थे। जिस दौरान प्रदर्शनकारियों को खूब बवाल काटा था। गुस्साई भीड़ ने पहले तो पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और उन्होंने फिर साउथ दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डीटीसी की चार बसों में आग लगा दी। इसके अलावा 100 प्राइवेट वाहनों और पुलिस की 10 बाइक में भी तोड़फोड़ किया। पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?