उत्तर भारत के प्रमुख भीमनगरी महोत्सव आयोजन के मंच पर गुरुवार को आगरा AGRA में उपमुख्यमंत्री Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य Keshav Prasad Maurya पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi को दलित समाज का हितैषी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi बाबा साहब आंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने समाज में समानता का माहौल बनाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बेकार ही दलित वोट बैंक पर कब्जा किए हुए बैठी हैं। उनका समाज से नहीं बल्कि खुद से वास्ता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां भीमनगरी कार्यक्रम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ‘भीमनगरी’ के कार्यालय का उद्घाटन किया।यहां उन्होंने भीम नगरी कार्यालय उद्घाटन करने के बाद मंच से कहा गरीबों और पिछड़ों के जीवन को दिशा देने का काम बाबा साहब ने किया।
बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पंचक तीर्थ का विकास कर बाबा साहब के चरणों में पुष्प अर्पित करने का प्रयास है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा साहब के सभी सपने तभी पूरे होंगे जब गरीब और वंचितों की प्रथम आवश्यकता पूरी होगी। पीएम मोदी गरीबों की सेवा में समर्पित हैंं। कुंभ में स्नान के लिए जाने के बाद सफाई कर्मियों के चरणों को धोना इसी का उदाहरण है। उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, भीमनगरी आयोजन समिति के पदाधिकारी भरत सिंह, करतार सिंह भारतीय व अन्य भी मौजूद थे।
बता दें कि आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सजने वाली उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध भीमनगरी भीमनगरी का कार्यक्रम हर वर्ष 15, 16 और 17 अप्रैल को होता है। इससे पहले 14 अप्रैल को आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?