उत्तर प्रदेश Uttar pradesh के फर्रुखाबाद Farrukhabad में एक शातिर बदमाश ने 25 बच्चों और कुछ महिलाओं को घर में बंधक hostage बना लिया। घटना जिले के मोहम्दाबाद इलाके की है। उसने बेटी के जन्मदिन के नाम पर गांव के बच्चों को बुलाया था। बच्चों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पार्टी पर भी उसने फायरिंग की, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने बदमाश के जिस करीबी दोस्त को समझाइश देने भेजा था, उसे भी गोली लगी है। आरोपी ने पिछले 7 घंटों में 6 बार फायरिंग की और घर के बाहर हथगोला भी फेंका।
उत्तर प्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामशास्त्री ने कहा- बचाव अभियान जारी है। क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीमें वहां मौजूद हैं। एंटी टैररिज्म स्क्वाड (एटीएस) भी पहुंच रही है। यह कहा जा रहा है कि लगभग 20 बच्चे अंदर बंधक हैं। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि कमरे के अंदर से इस व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बचाव के लिए एटीएस की टीम को भेजा गया है।
आरोपी सुभाष बाथम ने 2001 में गांव के ही मेघनाथ नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई और फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार महीने पहले स्वाट टीम उसे चोरी के मामले में पकड़कर ले गई थी, तभी से वह मोहल्ले के लोगों से दुश्मनी रखता है। उसका कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने ही उसे पकड़वाया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, और गृह विभाग के प्रमुख सचिव को योगी ने बच्चों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए तुरंत एक्शन लेने को कहा। इसके बाद योगी ने फर्रुखाबाद के डीएम और एसपी से चर्चा की। योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर फर्रुखाबाद पुलिस को फटकार लगाई। उन्होंने कहा- पिछले 7 घंटे से फर्रुखाबाद पुलिस क्या कर रही थी। समय रहते अपराधी पर काबू क्यों नहीं किया गया। हर हाल में बच्चों और महिलाओं को मुक्त कराया जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?