
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के फर्रुखाबाद जिले Farrukhabad district में बंधक Hostage बनाए गए 23 बच्चों को सकुशल छुड़ाए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath और राज्य पुलिस को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बंधक बनाए सभी बच्चों को पुलिस द्वारा अपनी कुशल रणनीति एवं योजना से सुरक्षित छुड़वाया जाना प्रशंसनीय है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उत्तर प्रदेश पुलिस UP Police को बधाई देता हूँ।”
इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”धन्यवाद माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी, उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने एक अन्य टिवट में कहा, ”हमारी पुलिस ने जिस साहस और रणनीति से 23 बच्चों को सकुशल एक अपराधी की गिरफ्त से मुक्त कराया है, वह सराहनीय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आपके मार्गदर्शन में जनमानस की सुरक्षा के लिए संकल्पित एवं सदैव सजग है।”
फर्रुखाबाद स्थित मोहम्मदाबाद कोतवाली के करथिया गांव निवासी सुभाष बाथम एक शातिर बदमाश था। उसने गुरुवार दोपहर घर पर अपनी बेटी गौरी का जन्मदिन होने के नाम पर गांव के बच्चों को बुलाया था। दोपहर तीन बजे तक उसने गांव के 25 बच्चों को इकट्ठा कर लिया। फिर उसने सभी बच्चो को घर में बंद कर लिया। पुलिस ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बदमाश को ढेर कर सभी बच्चों को रात लगभग 1 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?