निर्भया गैंगरेप-मर्डर Nirbhaya gangrape and murder case के चार दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई है। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से इन दोषियों को अगले आदेश तक फांसी नहीं देने को कहा। फांसी पर स्टे के बाद निर्भया के माता-पिता बेहद निराश हैं। फांसी में देरी के लिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Delhi CM Arvind Kejriwal को दोषी ठहराया है। हालांकि, केजरीवाल ने कानूनी-दांव पेच को जिम्मेदार ठहराते हुए कानून में बदलाव की बात कही है।
निर्भया के पिता ने कहा, ‘कोर्ट ने मामले को टाल दिया, पता नहीं कितने दिन मामला टला रहेगा, इसका मतलब केजरीवाल ने ये काम किया है, केजरीवाल के अधिकार में जेल अथॉरिटी है, वहीं से सब कुछ रुका हुआ है। पूरा सिस्टम केजरीवाल के हाथ में है।’निर्भया की मां आशा देवी ने न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा, ‘कहीं ना कहीं सरकारों की चाल है। हमें सांत्वना देते रहे। क्योंकि उनका वोट आने वाला है। सात साल पहले ये लोग पूरी दिल्ली में झंडा उठाए, टोपी पहनाए कि हम दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा करेंगे। अब तीसरी बार वोटिंग हो रही है, लेकिन मुजरिम का वकील मुझे चैलेंज करके गया है कि यह फांसी नहीं होगी।’
आशा देवी ने कहा कि वह लड़ेंगी और दोषियों को फांसी देना ही होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं लड़ूंगी… सरकार को उनको फांसी देनी होगी नहीं तो पूरे समाज को सुप्रीम कोर्ट से लेकर लोवर कोर्ट तक को सरेंडर करना होगा कि फांसी की सजा को सिर्फ गुमराह करने के लिए दिया गया था, शांत करने के लिए दिया था।’ फांसी टलने से विचलित निर्भया की मां ने यह भी कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा तो है लेकिन जैसा हो रहा है उससे अपराधियों को हौसले बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही होना है तो नियम-कानून की किताबों को आग लगा देनी चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?