आगरा (Agra) में 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में होने वाला ताज महोत्सव 2020 (Taj Mahotsav 2020) ‘संस्कृति के रंग, ताज के संग’ थीम पर होगा।ताज महोत्सव में मुक्ताकाशीय मंच (Muktakashi Manch) के पार्श्व में इस बार ताजमहल (Taj Mahal) नहीं आगरा किला (Agra Fort) दिखाई देगा। शिल्पग्राम का मुख्य द्वार अकबर टूम के रूप में होगा। शहर के अन्य स्मारकों को भी शिल्पग्राम में तस्वीरों या मॉडल में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें फतेहपुरसीकरी स्मारक भी होगा। ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू हो रहा है।
पर्यटन विभाग का कहना है कि ताज महोत्सव मेें पर्यटकों के सामने ताज के अलावा आगरा के अन्य पर्यटन स्थलों का भी प्रचार किया जाना है। ताज महोत्सव में साजसज्जा कर रही कंपनी एसओएस शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच की सज्जा तो अलग कर ही रही है, परिसर में भी भारतीय संस्कृति की थीम पर सजावट हो रही है।
आगरा किले के दीवाने खास और मुसम्मन बुर्ज को भी तस्वीरों और कलाकृतियों में स्थान दिया जा रहा है। एत्माद्दौला (बेबी ताज) स्मारक भी चित्रों में दिखेगा। शिल्पियों के लिए बनाए जा रहे स्टॉलों को अग्निरोधी बनाया जा रहा है।शिल्पग्राम परिसर में बने 135 खंभों पर प्रयागराज के कलाकार 275 चित्र बना रहे हैं। इन चित्रों में अर्धनारीश्वर के रूप में भगवान शिव, रास रचाते राधा-कृष्ण हैं तो मुगल शहंशाह शाहजहां, मुमताज, गुरुनानक देव होंगे। भारतीय ग्रामीण परिवेश को दर्शाते खेत, किसान और चौपाल के चित्र भी हैं। गीत-संगीत की विविध विधाएं भी दिखाई जा रही हैं।
ताज महोत्सव का उद्घाटन 18 फरवरी की शाम प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। 27 फरवरी को महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रहेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?