उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के लखनऊ में वजीरगंज स्थित जिला सत्र न्यायालय में गुरुवार सुबह चेम्बर के बाहर खड़े लखनऊ बार के संयुक्त सचिव संजीव लोधी ( (Lucknow Bar Association Joint Secretary Sanjiv Kumar Lodhi ) पर बम (Bomb) से हमला किया गया। वकील की ड्रेस पहन कर आए हमलावरों ने सिलसिलेवार तीन बम फेंके थे। जिसकी चपेट में आने से संजीव समेत चार लोग घायल हो गए। विस्फोट होने से कचहरी में भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठा कर हमलावर फरार हो गए। कचहरी में हुई बम फेंके जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए छानबीन करते हुए दो जिंदा सुतली बम बरामद किए। संजीव लोधी ने महामंत्री जीतू यादव की शह पर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
अलीगंज पुरनिया क्रासिंग निवासी संजीव लोधी के मुताबिक 11.50 बजे करीब वह साथी वकील ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रमोद लोधी व एक अन्य के साथ चेम्बर के पास मौजूद थे। उसी बीच सुधीर यादव, आजम, एजाज और दिलीप सिंह वहां आ धमके। असलहा लहराते हुए वह लोग संजीव लोधी की तरफ बढ़ने लगे। ज्ञान प्रकाश और प्रमोद लोधी ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने वकीलों को निशाना बनाते हुए बम फेंका। 
एडीसीपी Additional DCP विकास चंद्र त्रिपाठी Vikas Chandra Tripathi के मुताबिक संजीव लोधी की शिकायत पर बलवा, जानलेवा हमला करने और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। पीड़ित अधिवक्ता ने लखनऊ बार के महामंत्री जीतू यादव, अन्नू यादव, अजय यादव, दिलीप सिंह, आजम, एजाज और सुधीर यादव को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही दस अन्य लोगों पर भी हमले में शामिल होने की बात संजीव लोधी ने कही है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के लिए डॉग स्कवाड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। मौके से पुलिस ने दो सुतली बम बरामद किए हैं। इसके साथ ही वकीलों के गुटों में हुई भिड़ंत और हमले की फुटेज भी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?