कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक और गलती उनपर भारी पड़ती दिख रही है। करॉना वायरस (corona virus) को लेकर बुधवार को किए गए एक ट्वीट Tweet में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के एक हिस्से को पाकिस्तान (Pakistan) के हिस्से के तौर पर दिखा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद राहुल ने वह ट्वीट डिलीट कर दिया।
राहुल गांधी ने करॉना वायरस को लेकर ट्वीट किया ‘करॉना वायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कदम उठाने की जरूरत है।यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के साथ विश्व का नक्शा शेयर किया जिसमें भारत से कश्मीर को अलग दिखाया गया है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ट्रोल हो गए। ‘राहुल के ट्वीट के बाद बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘आप बार-बार उस नक्शे का इस्तेमाल क्यों करते हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया है?’ अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी राहुल को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद राहुल ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया और एक न्यूज स्टोरी के साथ दूसरा ट्वीट किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?